बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 05:58 PM (IST)
बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक युवक गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि नवादा गांव निवासी रंजीत कुमार तथा उनके पड़ोस के लोगों के बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावक आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से मारपीट कर रंजीत कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी