मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी

फुलवरिया,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के सवनहीं पट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में इस गां

By Edited By: Publish:Thu, 23 Jun 2016 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2016 07:01 PM (IST)
मारपीट मामले में पांच पर प्राथमिकी

फुलवरिया,गोपालगंज।

थाना क्षेत्र के सवनहीं पट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में इस गांव के निवासी शरीफ साह घायल हो गए। इस घटना को लेकर घायल के आवेदन पर टुन्नु साह सहित पांच लोग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बैंक में 25 को लगेगा केन अदालत

भोरे,गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित केनरा बैंक की शाखा में 25 जून को केन अदालत का आयोजन किया जाएगा। शाखा प्रबंधन ने बताया कि इस अदालत में ऋण धारकों के ऋण से संबंधित मामले सुलझाएं जाएंगे। ऋण जमा करने वालों को ब्याज पर भारी छूट दी जाएगी।

लाठी से पीटकर वृद्ध को किया घायल

उचकागांव,गोपालगंज।

थाना क्षेत्र के महैचा गांव में सब्जी के तैयार खेत से गुजरने से मना करने पर कुछ लोगों ने 70 वर्षीय चंद्रदेव दुसाद को लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। हालांकि इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

दहेज उत्पीड़न मामले का आरोपी गिरफ्तार

उचकागांव,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के साथी गांव में छापामारी कर पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंह ने फरार चल रहे वारंटी मेराज आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में लंबित चल रहा है। पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी