भूमि विवाद को लेकर महिला को पीटा

गोपालगंज । मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 04:51 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर महिला को पीटा

गोपालगंज । मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि धोबवलिया गांव निवासी जैबुन नेशा का अपने ही गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर कुछ लोगो ने बुधवार को लाठी से पीट कर जैबुन नेशा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी