पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता,गोपालगंज: भाजपा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाएगी। इसके लिए पंचायती राज संस्थानों

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 11:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 11:01 AM (IST)
पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता,गोपालगंज: भाजपा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाएगी। इसके लिए पंचायती राज संस्थानों को अधिकार दिलाने के लिए भाजपा आंदोलन करेगी। मंगलवार को भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष रामाज्ञा यादव की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। सम्मेलन में आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार के कार्यो से जनता त्रस्त हो गयी है। अपराध, लूट, चोरी, हत्याएं की घटनाएं काफी बढ़ गयी है। प्रदेश फिर से जंगल की तरफ बढ़ने लगा है। लेकिन भाजपा प्रदेश में फिर से जंगल राज आने नहीं देगी। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को अपना समर्थन देकर महागठबंधन सरकार के जंगलराज से बिहार को मुक्ति दिलाएगी। बैठक में सांसद जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री संजय चंद्रवंशी,भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय, आदित्यनारायण पाण्डेय, सुभाष सिंह, दुर्गा राय, राजकिशोर प्रसाद, अर्चना ठाकुर, रामाशंकर मिश्र, रमेंद्र राय, अभय सिंह, ओमप्रकाश राय, विजय तिवारी, जयराम तिवारी, मनोज कुशवाहा, मनीष कुमार राय, ज्ञानचंद्र प्रसाद, राजू सिंह, रघुनाथ प्रसाद, सिद्धार्थ शुक्ला, तेज प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी