मां-बेटे को लाठी से पीट कर किया घायल

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरीया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला और उनक

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 07:03 PM (IST)
मां-बेटे को लाठी से पीट कर किया घायल

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के गम्हरीया गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला और उनके पुत्र को लाठी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि गम्हरीया गांव निवासी कुंती देवी और उसके पुत्र ब्रजेश गोड़ को भूमि विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने गुरुवार की देर शाम लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी