राजेन्द्र जयंती पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

By Edited By: Publish:Sun, 01 Dec 2013 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2013 07:11 PM (IST)
राजेन्द्र जयंती पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यालय संवाददाता, गोपालगंज : देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर तीन दिसम्बर को कारवां सांस्कृतिक एवं विकास मंच के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन सह मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के मौके पर सुबह नौ बजे नगर के डाकघर चौक पर राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम को मिंज स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से आने वाले कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि चार दिसम्बर को भव्य कवि सम्मेलन सह मुशायरा आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रिपूसुदन प्रसाद श्रीवास्तव, डा. कविता श्रीवास्तव, डा. विनोद कुमार चौधरी, नैनीताल की शना साइस्ता, अज्म सकीरी, गोरख मस्तान, प्रो. सुबास यादव, परवेज अशरफ सुमेश, संजय मिश्रा, मेराजुदीन तिसना, सुनील कुमार तंग जैसे कवि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिले के कई अन्य नामी गिरामी कलाकार भी भाग लेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी