चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए घर-घर जाएंगे विहिप कार्यकर्ता

गया। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पुरी की जगन्नाथ यात्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:11 AM (IST)
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए घर-घर जाएंगे विहिप कार्यकर्ता
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए घर-घर जाएंगे विहिप कार्यकर्ता

गया। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पुरी की जगन्नाथ यात्रा प्राचीन परंपरा है। सुप्रीम कोर्ट के संशोधित निर्णय का संगठन ने स्वागत किया है। पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में जो वीर सैनिक वीर गति को प्राप्त हुए हैं, उन्हें विहिप ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने यह बात रविवार को एक निजी होटल में आयोजित संगठन की विभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

परांडे ने संपूर्ण देश में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, विहिप घर-घर जाकर चीनी सामान के बहिष्कार के बारे में समाज के बीच जन-जागरण करेगी। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौवंश आधारित कृषि प्रशिक्षण के साथ समाज के युवकों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर अभी समतलीकरण का कार्य चल रहा है। वहां बहुत जल्द भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। इसके लिए लगभग सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ने विश्व हिदू परिषद की विभागीय बैठक की। इसमें जहानाबाद, अरवल, गया महानगर, ग्रामीण व शेरघाटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों का भरपूर सहयोग कर जान बचाई है। दक्षिण बिहार प्रांत में 25 हजार से अधिक परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध कराया है। एक लाख 35 हजार भोजन पैकेट वितरण किए गए। साथ ही 25 हजार मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस कार्य में 1100 कार्यकर्ता लगे रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 300 से ही अधिक स्थानों पर सेवा कार्य कराए गए हैं। इस सेवा कार्य से ढाई लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। देश में विहिप के माध्यम से एक करोड़ चार लाख से भी अधिक लोगों को भोजन कराया गया है। 40 लाख से अधिक परिवारों को राशन, 40 लाख मास्क का वितरण और 40 लाख से अधिक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में लगे रहे। दो लाख गायों को चारा उपलब्ध कराया गया।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, प्रांत सह संगठन मंत्री चितरंजन, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख आशीष अग्रवाल, विभाग अर्थक परोहित प्रमुख प्रेमनाथ टैया, जिलाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष महेश प्रसाद सिन्हा, जिला मंत्री अभिषेक, मातृशक्ति महानगर संयोजिका इंदू पांडेय, दुर्गा वाहिनी प्रिया प्रिय रंजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी