शेरघाटी से चोरी गया वाहन औरंगाबाद से बरामद, चार गिरफ्तार

मई महीने में शेरघाटी थाने के गढ़ मोहल्ले में बरात लेकर आया था सुमो वाहन संवाद सहयोगी शेरघाटी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 09:15 PM (IST)
शेरघाटी से चोरी गया वाहन 
औरंगाबाद से बरामद, चार गिरफ्तार
शेरघाटी से चोरी गया वाहन औरंगाबाद से बरामद, चार गिरफ्तार

गया । शहर के वार्ड नंबर 20 के गढ़ मोहल्ला से चारपहिया वाहन चोरी के मामले में चार लोगों को चोरी गए वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि बरामद वाहन के साथ झारखंड के हरिहरगंज थाना के रबदा गांव निवासी मनीष सिंह, जयराम कुमार ग्राम मायापुर नौडिहा , रोहित कुमार ग्राम महुअरी नौडीहा एवं कार्तिक कुमार ग्राम वरदाग थाना पिपरा झारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग पेशेवर वाहनचोर है। उन्होंने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद जिले बारूण के समीप एक दुकान में गाड़ी को कटवाने की तैयारी है। बारूण पुलिस के सहयोग से तत्काल उस स्थान पर छापेमारी की गई। जिसमें चार अंतराज्यीय वाहन चोर पुलिस के पकड़ में आए। बरामद वाहन प्रमोद कुमार दलित टोला राजगीर नालंदा का है। जो मई महीने में शेरघाटी थाने के गढ़ मोहल्ले में बरात लेकर आया था। जहा से सुमो वाहन चोरी चली गई थी।

chat bot
आपका साथी