अमेरिकी नागरिकों ने स्वीकार किया बौद्ध धर्म

गया। वट लाओ इंटरनेशनल में अमेरिकी नागरिक ओन ह्यून चउचलबोधि बौद्धधर्म को स्वीकार करते हुए बौद्ध श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 12:48 AM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 12:52 AM (IST)
अमेरिकी नागरिकों ने स्वीकार किया बौद्ध धर्म
अमेरिकी नागरिकों ने स्वीकार किया बौद्ध धर्म

गया। वट लाओ इंटरनेशनल में अमेरिकी नागरिक ओन ह्यून चउचलबोधि बौद्धधर्म को स्वीकार करते हुए बौद्ध श्रामणेर बने। मौके पर अमेरिका से आए कई अन्य श्रद्धालु सहित 150 बौद्ध भिक्षु भी मौजूद थे। वट लाओ के भिक्षु साइसाना ने बताया कि वट लाओ के संस्थापक चंदाफेल चकावारो अमेरिका में रहते हैं। उनसे प्रभावित होकर वहा के कई अन्य नागरिकों ने भी बौद्ध धर्म स्वीकार किया है। गुरुवार को विशेष पूजा के दौरान पवित्र सफेद धागा को लेकर सूत्तपाठ किया। बाद में संघदान कराया गया। मंदिर के सचिव सुशील कुमार सिंह, केयर टेकर संजय कुमार सहित अन्य इस मौके पर मौजूद थे। मौके पर संगखौम केमाचिटो, दौंगदारा, डौउवान, औंखन सिरिथाई, खैमपेथी नौनथनवन, ओटसा फनदनवोंग आदि भी थे।

chat bot
आपका साथी