सरपंच के पति को जान मारने की धमकी

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवा पंचायत की सरपंच सुमित्रा देवी के पति विनोद शर्मा को जान से मार देन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 05:11 PM (IST)
सरपंच के पति को जान मारने की धमकी
सरपंच के पति को जान मारने की धमकी

गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवा पंचायत की सरपंच सुमित्रा देवी के पति विनोद शर्मा को जान से मार देने की धमकी दी गई। शर्मा जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष और पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी हैं। सुमित्रा देवी ने वजीरगंज थाना में आवेदन देकर पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि तरवा बेलदारी गांव के एक व्यक्ति व उनके कुछ सहयोगियों ने एक सप्ताह के अंदर जान से मार देने की धमकी दी है। सरपंच का कहना है कि उनके पति ग्राम कचहरी के कार्यों में सहयोग के ख्याल से लोगों के बीच जाते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी