गया एयरपोर्ट पर आयुक्त व जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर किया राज्यपाल का स्वागत, मन रही भगवान बुद्ध जयंती

भगवान बुद्ध के 2566 वीं जयंती पर ज्ञान की भूमि बोधगया में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान पहुंच गए हैं। गया एयरपोर्ट पर आयुक्त मयंक बरबड़े व जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।भगवान बुद्ध के 2566 वीं जयंती पर बोधगया बुद्ध मय बना हुआ है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 11:11 AM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 11:11 AM (IST)
गया एयरपोर्ट पर आयुक्त व जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर किया राज्यपाल का स्वागत, मन रही भगवान बुद्ध जयंती
बोधगया की धरती पर राज्यपाल का स्वागत करते जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन

 जागरण संवाददाता, गया। भगवान बुद्ध के 2566 वीं जयंती पर ज्ञान की भूमि बोधगया में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान पहुंच गए हैं। गया एयरपोर्ट पर आयुक्त मयंक बरबड़े व जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।भगवान बुद्ध के 2566 वीं जयंती पर बोधगया बुद्ध मय बना हुआ है।

 राज्यपाल का स्वागत करते आयुक्त मयंक बरबड़े

सुबह में बुद्धम शरणम गच्छामि के त्रिशरण घोष के साथ जापान के दाईबुत्सु से धम्म यात्रा निकाली गई। जिसके साथ ही भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में 2566 वी बुद्ध जयंती का शुभारंभ हुआ। पूरे बोध गया में‌बुद्धम शरणम गच्छामि के स्वर सुनाई दे रहे हैं। पूरे बोध गया को पंचशील ध्वज से सजाया गया है।

बोधि वृक्ष की छांव में सूत पाठ के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। यहां पर ही प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल फागू चौहान बोधगया आने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाबोधि मंदिर में बुद्ध जयंती का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

बोधगया के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेशी श्रद्धालु भी आए हुए हैं। बुद्ध जयंती को लेकर विशेष पूजा पाठ किया जा रहा है कल रात से ही बोधगया के  महाबोधि मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

chat bot
आपका साथी