औरंगाबाद में मेला के दौरान अचानक शुरू हो गई मारपीट, चार युवक घायल, मची भगदड़, जानिए कारण
कर्मा मोड़ के पास गुरुवार शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर है। बाकी अन्य का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
![औरंगाबाद में मेला के दौरान अचानक शुरू हो गई मारपीट, चार युवक घायल, मची भगदड़, जानिए कारण](https://www.jagranimages.com/images/newimg/15102021/15_10_2021-crime_22115475_m.webp)
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कर्मा मोड़ के पास गुरुवार शाम आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। घायल न्यू एरिया निवासी विवेक कुमार, अंशु कुमार, नागा बिगहा रोड निवासी अंकुश कुमार एवं प्रियांशु कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। विवेक ने बताया कि मैं अंशु के साथ दशहरा का मेला घूमने गया था। करीब एक महीने पहले पढ़ाई के दौरान कोचिंग में अंकुश से विवाद हो गया था। अचानक कर्मा मोड़ पहुंच गया और प्रियांशु के साथ मिलकर हमदोनो की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह जान बचाया।
घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर
विवेक ने बताया कि बेवजह कर्मा मोड़ के पास रोककर विवेक एवं अंशु गाली देते हुए मारपीट करने लगे। पहले उन्हीं लोगों ने झगड़ा करना शुरू किया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में विवेक की स्थिति गंभीर बताई जाती है। विवेक के सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सक ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया है। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दशहरा घूम रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात किया।
इस तरह की हरकत से शांति होती है बाधित
नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पहले से चल रहे आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इस तरह की हरकत माफी के योग्य कतई नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे उनको कतई माफ नहीं किया जाएगा। उनको कानून के हिसाब से सजा मिलेगी।