देश सेवा का ऐसा जज्बा: कैमूर के इस गांव के 20 से अधिक युवा बने सेना के जवान

कैमूर जिले के युवाओं में देश सेवा का जज्बा बढ़ता जा रहा है। देश सेवा के लिए लगातार मेहनत कर सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कहीं सेना की भर्ती निकले वहां कैमूर जिले के युवा निश्चित ही पहुंच जा रहे हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:11 PM (IST)
देश सेवा का ऐसा जज्बा: कैमूर के इस गांव के 20 से अधिक युवा बने सेना के जवान
सेना जवान शिवेंद्र सिंह और दीपक सिंह की फाइल फोटो। जागरण।

दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, भगवानपुर (भभुआ)। कैमूर जिले के युवाओं में देश सेवा का जज्बा बढ़ता जा रहा है। देश सेवा के लिए लगातार मेहनत कर सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कहीं सेना की भर्ती निकले वहां कैमूर जिले के युवा निश्चित ही पहुंच जा रहे हैं। इसमें कई युवा सफल भी हो रहे है। जिले के युवाओं में एक यह भी अजीब उत्साह है कि यदि किसी गांव का एक युवा सेना में भर्ती हो गया तो अन्य युवा भी सेना में भर्ती होने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। कुछ ऐसा ही देश सेवा का जज्बा भगवानपुर प्रखंड के कसेर गांव के युवाओं में देखने को मिल रहा है। यहां लगभग 20 से अधिक युवा सेना के जवान हैं और देश सेवा में विभिन्न जगहों पर सुरक्षा में तैनात हैं।

भगवानपुर प्रखंड के कसेर गांव के शिवेंद्र कुमार सिंह बीएसएफ आसाम पिता लाल बिहारी सिंह माता लालपरी देवी, अनिल सिंह बीएसएफ, दीपक सिंह सीआरपीएफ पिता फतेह सिंह, ललन सिंह के पुत्र अनिल कुमार सीआइएसएफ, हीरा सिंह कुशवाहा पुत्र सुनील कुमार कुशवाहा बीएसएफ रितेश कुमार आर्मी पिता स्व. रंजीत सिंह, अयोध्या सिंह के पुत्र नरेंद्र कुमार सिंह एसडीएम तथा दूसरा पुत्र आशुतोष कुमार सिंह कस्टम अधिकारी हैं। वहीं स्थानीय प्रखंड के जैतपुर कला में स्थित गांव खडीहा में एक दर्जन की संख्या लोग पुलिस सेवा में हैं। जिसमें परमा सिंह के तीन  पुत्र सुशील यादव आर्मी, राजू कुमार यादव बिहार पुलिस, अनिल कुमार यादव उत्पाद विभाग, श्याम नारायण सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह आर्मी, भोला यादव के पुत्र शंभू यादव आर्मी, द्वारिका यादव के दो पुत्र रामप्रवेश यादव सुभाष यादव आर्मी, शिवदानी यादव के पुत्र छोटू यादव आर्मी में हैं। इसके अलावा दोनों गांवों में आज भी कई युवा देश सेवा में जाने के लिए उत्साहित हैं और लगातार मेहनत कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी