घर में अकेली महिला को देख पिता पुत्र ने की गंदी हरकत, पीड़िता बोली- महंगा मोबाइल भी लेकर भागे

नवादा में एक महिला ने पिता और पुत्र पर गंदी हरकत करने का आरोप लगया है। महिला का कहना है कि वो जब घर में अकेले थी आरोपित घर में घुस गया और पीड़िता के साथ गंदी हरकत करने लगा।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:16 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:16 AM (IST)
घर में अकेली महिला को देख पिता पुत्र ने की गंदी हरकत, पीड़िता बोली- महंगा मोबाइल भी लेकर भागे
नवादा में पिता-पुत्र ने की महिला के साथ गंदी हरकत। सांकेतिक तस्वीर

संसू, वारिसलीगंज(नवादा)। महिला के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई भी करती है बदमाशों को सबक भी सिखाती है। लेकिन नवादा में एख विवाहित महिला ने पिता और पुत्र पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। खबर के अनुसार नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की एक महिला ने ग्रामीण पिता-पुत्र रामाश्रय यादव और अरविंद कुमार के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की प्राथमिकी वारिसलीगंज थाना में दर्ज कराई है।

थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह वो घर में अकेली थी। तभी अरविंद कुमार घर में घुस गया और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। अरविंद की हरकत के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद स्थानीय लोग घर के बाहर जमा हो गए। भीड़ को देखकर आरोपित भाग निकला। महिला का आरोप है कि उसके बाद अरविंद अपने पिता के साथ फिर से घर पर आया और उसके साथ मारपीट की और 45 हजार रुपये का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। 

पुलिस ने पति पत्नी को किया अरेस्ट

संस, नवादा। अकबरपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे हत्यारोपित पति-पत्नी पपु राजवंशी व सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के बाद दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सिरपत गांव में अपने भाई की हत्या मामले में पपु व उसकी पत्नी आरोपित थी।

कांड संख्या 433/21 में पति-पत्नी को नामजद बनाया गया था । जांच में आरोप सही पाया गया था। हत्या के बाद से दंपती घर छोड़ फरार चल रहे थे। दोनों के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा में होने की गुप्त सूचना मिलते ही अनि कमलदेव सिंह ने पुलिस जवानों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी