51 मेडल हासिल कर 87 वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे रोहतास बना ओवर आल चैंपियन, खिलाडियों का हुआ भव्य स्वागत

15 से 17 नवंबर तक मुजफ्फरपुर मे आयोजित 87 वीं  बिहार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहतास जिले की टीम 51 मेडल हासिल कर ओवर आल चैंपियन बनी। जिसमें 17 स्वर्ण 15 रजत एवं 19 कांस्य पदक शामिल है। लौटने पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 01:27 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 01:27 PM (IST)
51 मेडल हासिल कर 87 वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे रोहतास बना ओवर आल चैंपियन, खिलाडियों का हुआ भव्य स्वागत
सासाराम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग

 जागरण संवाददाता, सासाराम रोहतास ।

बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 से 17 नवंबर तक मुजफ्फरपुर मे आयोजित 87 वीं  बिहार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहतास जिले की टीम 51 मेडल हासिल कर ओवर आल चैंपियन बनी। जिसमें 17 स्वर्ण 15 रजत एवं 19 कांस्य पदक शामिल है। मुजफ्फरपुर से लौटने के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया ।विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बुके एवं  माला पहना स्वागत किया। इस अवसर पर टीम के साथ गए प्रशिक्षक प्रबंधक एवं तकनीकी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर इस खिताब को जीतने का गौरव प्राप्त किया है। बालकों के अंडर-14  एवं अंडर 16 आयु वर्ग में रोहतास जिले की टीम ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में उप विजेता रही । इस तरह से 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक ,13 खिलाड़ियों ने रजत और 11 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में मुख्य रूप से बालिका अंडर 14 आयु वर्ग में

तानिया मिश्रा ने 60 मीटर दौड़ की स्पर्धा में रजत, तानिया मिश्रा ने 600 मीटर में रजत, आशि कुमारी ने  60 मीटर में कांस्य, अंजली कुमारी लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह बालिका अंडर 16 में लक्ष्मीना कुमारी  300 मीटर मे कांस्य, मुन्नी कुमारी ने 800 मीटर दौड़ की स्पर्धा में रजत, मुन्नी कुमारी ने 2000 मीटर में रजत, रचना कुमारी ने 2000 मीटर में कांस्य , सृष्टि कुमारी ने ऊंची कूद में रजत, अनामिका आर्य ने लंबी कूद मे कांस्य पदक प्राप्त किया।

वही बालिका अंडर 18 मे चांदनी कुमारी  ने 400 मीटर मे कांस्य, निशि कुमारी ने 100 मीटर बाधा मे रजत, किरण कुमारी ने लंबी कूद मे कांस्य, निशि कुमारी ने भाला फेंक मे स्वर्ण पदक हासिल किया। 

अंडर 20 के 400 मीटर मे तलत जहां  ने  स्वर्ण, शोभा कुमारी ने  5000 मीटर मे कांस्य, लक्ष्मी कुमारी ने ऊंची कूद मे स्वर्ण, खुशी कुमारी ने ऊंची कूद मे रजत, महिला वर्ग के सौ मीटर में काजल कुमारी ने कांस्य, 400 मीटर की  स्पर्धा मे काजल कुमारी  को कांस्य, ऊंची कूद व लंबी कूद में काजल ने स्वर्ण पदक हासिल की। ममता कुमारी ने गोला फेंक मे कांस्यपदक प्राप्त किया। 

बालक अंडर 14 में रोहित कुमार ने 60 मी. में कांस्य, आर्यन कुमार ने  600 मी.  रजत, ईशु कुमार ने लंबी कूद में रजत, बजरंग सोनकर ने लंबी कूद में कांस्य, शुभम कुमार ने गोला फेंक मे रजत पदक हासिल किया। 

बालक अंडर 16 सौ मीटर में शैलेश कुमार ने कांस्य, पीयूष राज ने 300 मीटर में कांस्य, रौनक कुमार दुबे  ने 2,000 मी . व  आठ सौ मीटर में स्वर्ण, सोनू कुमार यादव ने 800 मीटर मे कांस्य, अमन राज ने ऊंची कूद में रजत, शैलेश कुमार ने लंबी कूद में स्वर्ण,  

मुकुंद राय को भाला फेंक में स्वर्ण पदक मिला। बालक अंडर 18 के सौ मीटर मे पंकज कुमार  को कांस्य, पंकज कुमार को ही  200 मीटर में रजत, आदर्श कुमार सिंह  को 800 मी मे. स्वर्ण  पदक प्राप्त हुआ है।

बालक अंडर 20 के 1500 व 5000 मी. में विकास राय को स्वर्ण तथा गोला फेक में आशीष कुमार सिंह को रजत पदक वही रौशन राज ने ऊंची कूद की स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस जीत में खिलाड़ियों, तकनीकी पदाधिकारियों, कोच एवं मैनेजर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सत्येंद्र कुमार, कुश कुमार त्रिपाठी ,अरविंद कुमार सिंह ,रानू कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार , रमाकांत कुमार ,श्वेता सिंह ने अहम भूमिका निभाई। 

chat bot
आपका साथी