ROB in Nawada: केजी रेलखंड पर नवादा समेत दो स्‍थानों पर बनेगा आरओबी, जाम से लोगों को मिलेगी राहत

किऊल-गया रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस क्रम में कई रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इसके निर्माण का जिम्‍मा बीएसआरडीसी को सौंपा गया है। केजी रेलखंड के नवादा समेत दो स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 09:44 AM (IST)
ROB in Nawada: केजी रेलखंड पर नवादा समेत दो स्‍थानों पर बनेगा आरओबी, जाम से लोगों को मिलेगी राहत
इस स्‍थान पर कराया जाएगा ओवरब्रिज का निर्माण। जागरण

जासं,नवादा। किऊल-गया रेलखंड पर 123 किलोमीटर मानपुर से लखीसराय तक दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस क्रम में नवादा समेत अन्य स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आरओबी निर्माण के लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। नवादा स्टेशन के समीप नवादा-जमुई पथ पर मिर्जापुर 33 नंबर गुमटी एवं 48 बी बजैनाथपुर गुमटी के पास आरओबी निर्माण होना है। इसके अलावा तिलैया-राजगीर रेलखंड पर 14 सी गुरुचक के पास भी आरओबी बनेगा। विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।

नवादा-जमुई पथ पर जाम से मिलेगा छुटकारा 

बता दें कि केजी रेलखंड के नवादा-जमुई पथ स्थित 33 नबंर गुमटी शहर के बीच में है। इस रास्ते होकर सुबह से देर रात तक छोटे-बड़े हजारों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ट्रेन आने पर फाटक बंद होते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। शहर के चौक-चौराहों समेत सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। दो पहिया, चार पहिया समेत अन्य वाहन घंटो जाम में फंसे रहते हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस स्थान पर आरओबी होने से शहरवासियों को जाम से काफी हद तक जाम से निजात मिल सकेगा। अब देखना यह है कि निर्माण कार्य कब तक शुरू होता है।

दो साल से अटका हुआ था काम 

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरओबी निर्माण का जिम्‍मा बीएसआरडीसी को कार्य सौंपा गया है। विभागीय आदेश मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। संभावना है कि नये साल वर्ष 2021 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नवादा-जमुई पथ स्थित मिर्जापुर 33 नंबर रेलवे गुमटी के पास अधिकारियों ने दो साल पूर्व निरीक्षण किया था। साथ ही स्थल का चयन भी किया गया था। निरीक्षण के क्रम में मिट्टी की जांच भी कराई गई थी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

 नए साल में शुरू हो जाएगा निर्माण

वरीय प्रशाखा अभियंता तारकेश्‍वर प्रसाद ने बताया कि केजी रेलखंड पर नवादा-जमुई पथ स्थित मिर्जापुर 33 नंबर गुमटी एवं 48 बी बैजनाथपुर गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए चयन किया गया है। इसके अलावा तिलैया-राजगीर रेलखंड पर 14सी गुरुचक के पास आरओबी निर्माण होगा। खासकर 33 नंबर गुमटी के पास आरओबी निर्माण होने से शहरवासियों को जाम से निजात मिल सकेगा। विभाग की ओर से बीएसआरडीसी को कार्य सौंपा गया है। विभागीय आदेश मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी