शेरघाटी से पकड़े गये दो संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ, डीएसपी से पहचान की दिखा रहे थे हनक

गया के शेरघाटी में पुलिस ने बुधवार की सुबह 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कार में बैठे दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने कार में बैठे दो संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM (IST)
शेरघाटी से पकड़े गये दो संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ, डीएसपी से पहचान की दिखा रहे थे हनक
शेरघाटी पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जागरण

संवाद सहयोगी, शेरघाटी। गया के शेरघाटी पुलिस ने बुधवार को 2 संदिग्ध लोगों को हिरास में लिया है। पुलिस इन दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। ताकि इनकी मंशा क्या है इसके बारे में पता चल पाए। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 5.45 बजे के आसपास आस-पास गया जिले के शेरघाटी के नया बाजार में एक संदिग्ध चार पहिया वाहन के साथ सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 पुलिस को देख भागे दो लोग

शेरघाटी थाना के एस आई अयोध्या प्रसाद सिंह का कहना है कि सड़क किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी थी। पुलिस जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची और पूछताछ करने लगी। इसी बीच दो लोग वहां से भाग निकले। पुलिस इन लोगों को पकड़ पाती इससे पहले वो लोग भाग चुके थे। बताया जाता है कि भागने वाले में गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल था।

 डीएसपी के नाम की दिखा रहे थे हनक

पुलिस ने गाड़ी में बैठ दोनों लोगों को घेर लिया और दोनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि वो शेरघाटी के डीएसपी से मिलने आए हैं। शेरघाटी थाना के जवानों द्वारा यह पूछने पर कि डीएसपी से क्यों मिलना चाहते हो । पुलिस के इस सवाल पर दोनों चुप हो गए। पुलिस के बार बार पूछने पर उन दोनों ने साफ तौर पर कहा कि हम डीएसपी से क्यों मिलना चाहते हैं इसकी जानकारी आपको नहीं दे सकते। इसके बाद पुलिस का शक गहराता गया।

 पुलिस के जवानों ने जब शेरघाटी के डीएसपी का नाम पूछा था दोनों के होश फाख्ता हो गए। संदिग्ध गाड़ी में बैठे दोनों एक दूसरे का मुंह देखने लगे। काफी देर तक डीएसपी का नाम पूछने पर भी वो शेरघाटी के डीएसपी का नाम नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई। बताया जाता है कि जिस गाड़ी में वो लोग बैठे थे उसकी स्टयेरिंग लाक थी। लिहाजा पुलिस क्रेन के जरिए गाड़ी को थाने तक लेकर आई। 

chat bot
आपका साथी