गंदा काम करते हुए दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, बुजर्ग की आपबीती सुन नवादा के लोग हो गए दंग

नवादा की तीन महिलाओं की चर्चा जोर शोर से हो रही है। इन महिलाओं ने मिलकर एक बुजर्ग के साथ गलत काम किया। लेकिन बुजुर्ग की सूझबुझ के बाद इन तीनों शातिर महिलाओं का राज खुल गया और लोगों ने दो महिलाओं को धर दबोचा।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 12:21 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 08:51 PM (IST)
गंदा काम करते हुए दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, बुजर्ग की आपबीती सुन नवादा के लोग हो गए दंग
नवादा में तीन महिलाओं ने किया बुजुर्ग को दिया धोखा। सांकेतिक तस्वीर

वारिसलीगंज(नवादा), संवाद सूत्र। वारिसलीगंज बाजार में चोरी एवं छिनतई के साथ ही उचक्कों की गतिविधियों में वृद्धि हो गई है। शुक्रवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय मय ग्रामीण मिथिलेश कुमार सिंह के थैले को काट कर तीन शातिर महिलाओं ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। बाद में पीड़ित की सूझबूझ से बाइपास सड़क पर स्थानीय लोगों की मदद से घटना में शामिल दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी के दौरान 40 हजार रुपये बरामद हो सका। जबकि एक महिला भाग निकलने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: मुकेश सहनी कब तक रहेंगे बिहार सरकार में मंत्री? भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया बेबाक जवाब

लोगों ने वारिसलीगंज थाना को सूचना देकर दोनों महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उक्त महिलाओं से नाम पता कि पूछताछ करने में जुटी है। पीड़ित ने बताया को उनका पैतृक घर थाना क्षेत्र के मय गांव है। पत्नी सगमा गांव में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार संग शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय बाजार में रहते हैं। शुक्रवार को आवश्यक कार्य के लिए वारिसलीगंज स्थित एसबीआइ की शाखा से चेक के माध्यम से 53 हजार रुपये की निकासी किया। तीन हजार रुपये पाकेट खर्च के लिए रखा। शेष राशि प्लास्टिक के बोरे से बने थैले में रख हाथ में लटकाये पैदल बाजार की ओर गया। एक मनिहारी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के दौरान तीन महिलाएं आई और दुकानदार से तेल की मांग करते हुए वृद्ध के पास खड़ी हो गई। इस बीच महिलाओं ने उनके थैले को ब्लेड से काट कर बड़ी सफाई पूर्वक राशि निकल ली।

पीड़ित जब पास के एक कपड़े की दुकान पर उधारी चुकता करने पहुंचे तब थैला कटा देख उसके होश उड़ गए। बाद में मनिहारी दुकानदार के बताए रास्ते में खोजबीन करते बाइपास सड़क की ओर गए तो दो महिला पकड़ी गई। जबकि एक भाग निकलने में सफल रही। दोनों महिलाओं के पास से 40 हजार रुपये बरामद हुआ। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

chat bot
आपका साथी