जल्‍द ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करा लें किसान, इसके बिना उनसे नहीं की जाएगी धान की खरीदारी

धान की खरीद के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। इसके बिना उनसे धान की खरीदारी नहीं की जाएगी। जल्‍द यह कार्य पूरी कर लें। रजिस्‍ट्रेशन के लिए एलपीसी या रसीद जरूरी होगी। ये बातें प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कही।

By Edited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:20 AM (IST)
जल्‍द ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करा लें किसान, इसके बिना उनसे नहीं की जाएगी धान की खरीदारी
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंकेश पासवान । जागरण

जेएनएन, औरंगाबाद। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लिए किसान यथाशीघ्र ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराएं। इसके लिए रसीद या करंट एलपीसी जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन कराए धान की खरीदारी पैक्स के माध्यम से नहीं की जाएगी। संबंधित पदाधिकारी के आदेश के अनुसार औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपने-अपने पैक्स के किसानों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जैसे ही खरीदारी की समय सीमा निर्धारित होगी, वैसे ही किसानों से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।

ये बातें प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंकेश पासवान ने कहीं। उन्‍होंने बताया कि सरकार के स्‍तर से निर्धारित समय पर धान की खरीदारी की जाएगी। इसके लिए किसान अपने धान की बिक्री करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निश्चित रूप से करा लें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए दर न्यूनतम धान 18 सो 68 प्रति  क्विंटल तथा ए ग्रेड धान 1888 रुपए प्रति क्‍िवंटल की दर से खरीदे जाएंगे। अंकेश पासवान ने बताया कि सभी पैक्सो को जानकारी दी गई है कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से धान खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन समय सीमा पर कराएं। कहा कि यदि किसान रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो वैसे किसानों की धान की खरीद पैक्स के माध्यम से नहीं की जाएगी। ऐसे किसानों को बाहर के बाजार में औने पौने दाम में धान की बिक्री करनी पड़ेगी। कहा कि सभी पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में किसानों को जागरूक कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। इधर इस संबंध में उब पैक्स अध्यक्ष आशा देवी, सुनहूली पैक्स अध्यक्ष बेचू सिंह, अमीलैना पैक्स अध्यक्ष मोनी कुमार सिंह, भरूब पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग के निर्देश पर इस वर्ष धान खरीद करने हेतु किसानों को ऑनलाइन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है एवं हर हाल में किसानों को रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए सभी प्रयास में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी