गया जंक्शन पर खादी व हैंडलूम प्रदर्शनी स्टाल में एक लाख 85 हजार रूपए की हुई बिक्री, बिहार में रहा प्रथम

बिहार के सात स्टेशनों पर अमृत महोत्‍सव के तहत लगाए गए खादी व हैंडलूम सामानों की प्रदर्शनी व बिक्री में गया प्रथम स्थान पर रहा। रेल यात्रियों के अलावे शहर के लोगों ने भी खादी की खरीदारी में रूचि दिखाई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 08:53 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 09:51 AM (IST)
गया जंक्शन पर खादी व हैंडलूम प्रदर्शनी स्टाल में एक लाख 85 हजार रूपए की हुई बिक्री, बिहार में रहा प्रथम
गया जंक्‍शन पर लगा खादी व हैंडलूम स्‍टाल, जागरण फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। बिहार के सात रेलवे स्‍टेशनों सहित गया जंक्शन पर देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर उद्योग विभाग की ओर से खादी व हैंडलूम प्रदर्शनी स्टाल लगाया गया था। गया जंक्‍शन पर नौ दिनों में अंतिम दिन रविवार की शाम तक करीब 1 लाख 85 हजार रूपए की ब्रिकी हुई।  पूरे बिहार के सात स्‍टेशनों पर लगे स्टाल पर बिक्री के मामले में गया प्रथम स्थान पर रहा। बिहार के प्रमुख सात स्टेशनों पर एक साथ 14 अगस्त को खादी व हैंडलूम स्टाल का उद्घाटन उधोग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आनलाइन किया था।

इन स्‍टेशनों पर इस तरह हुई बिक्री

अंतिम दिन भी खादी व हैंडलूम स्टाल में से सबसे ज्यादा गया में ब्रिकी हुई है। गया में सबसे ज्यादा 20 अगस्त को खादी व हैंडलूम समानों की ब्रिकी हुई है। बिहार के अन्य स्टेशनों में पटना का प्रतिदिन का सेल चार हजार रुपए, मुजफ्फरपुर का प्रतिदिन 13 हजार रुपए, भागलपुर का प्रतिदिन आठ हजार रुपए, दरभंगा का प्रतिदिन छह हजार रुपए, बांका का प्रतिदिन एक हजार रुपए एवं दानापुर का प्रतिदिन एक हजार रुपए का औसतन रही है। इस प्रकार गया के मुकाबले में काफी कम लोग खादी के प्रति रूची दिखायी है।

अंतिम दिन जमकर हुई  खरीदारी

गया जंक्शन के खादी व हैंडलूम स्टाल के प्रभारी रविशंकर ने बताया कि बिहार के अन्य स्टेशनों की अपेक्षा गया में सबसे ज्यादा खादी व हैंडलूम सामानों की ब्रिकी हुई है। यहां खादी व हैंडलूम के प्रति काफी रूची दिखाया है। रेल यात्रियों के अलावे शहर के लोगों के द्वारा भी काफी संख्या में खादी की खरीदारी किया गया है। 22 अगस्त की शाम तक खादी व हैंडलूम सामानों की ब्रिकी 1 लाख 85 हजार रूपए तक हुई है। जो पूरे बिहार में सबसे ज्यादा है। अंतिम दिन होने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है।

गया जंक्शन पर खादी व हैंडलूम स्टाल पर अबतक हुई ब्रिकी

तिथि -ब्रिकी

14- 4 हजार

15-25 हजार

16-21 हजार

17-17 हजार

18-21 हजार

19-21 हजार

20-40 हजार

21-21 हजार

 22-20 हजार,शाम तक।

chat bot
आपका साथी