स्वयंसेवक पेंटिंग के जरिए लोगों को घर में रहने का दे रहे संदेश

फोटो-2928 जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 05:30 PM (IST)
स्वयंसेवक पेंटिंग के जरिए लोगों को घर में रहने का दे रहे संदेश
स्वयंसेवक पेंटिंग के जरिए लोगों को घर में रहने का दे रहे संदेश

गया । कोरोना से कैसे बचाव करें शिवानी सैनी व अन्य स्वयंसेवकों द्वारा बनाई गई पेंटिंग से सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गया कॉलेज के शिवानी सैनी ने कहा कि हम सभी स्वयंसेवक लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार द्वारा बताई गई। कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के बारे में बताए। मित्रों आज हम सभी संकल्प लें कि कोरोना से बचाव कि जानकारी हम सभी जनमानस तक पहुंचाएंगें। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा पेंटिंग, हस्तकला एवं अन्य तरह से कोरोना वायरस महामारी बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि आप घर में ही रहें। बचाव के लिए यही सबसे ज्यादा असरदार उपाय है। आप जहा भी हैं वहा के गरीब लोगों की मदद करें। जीव जंतु, पशु-पक्षी का भी ख्याल रखें। यह देश हित में संकल्प के पालन का मजबूत प्रतीक होगा।

इस जागरुकता अभियान में स्वयंसेवक पहलाद कुमार, सूरज सिंह, प्रिया कुमारी, पारूल प्रिया, पवन मिश्रा, पीयूष राज, कंचन कुमारी, अनिता कुमारी, पीयूष राज, विशाल अन्य स्वयंसेवक सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी