35 फीट के रथ विराजमान होंगे भगवान जगन्नाथ, आज निकलेगी रथयात्रा, पहली बार हो रहा आयोजन

इस्कान मंदिर द्वारा पहली बार शहर में रथयात्रा का आयोजन किया गया है। रथयात्रा को लेकर मंदिर में तैयारी चल रही है। 35 फीट के रथ पर भगवान जगन्नाथ भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा विराजमान रहेंगे। रथयात्रा दोपहर एक बजे मंदिर से निकलेगा।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 06:41 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 06:41 AM (IST)
35 फीट के रथ विराजमान होंगे भगवान जगन्नाथ, आज निकलेगी रथयात्रा, पहली बार हो रहा आयोजन
आज गया में 35 फीट के रथ विराजमान होंगे भगवान जगन्नाथ

 जागरण संवाददाता, गया : शहर में स्थित इस्कान मंदिर द्वारा पहली बार शहर में रथयात्रा का आयोजन किया गया है। रथयात्रा को लेकर मंदिर में तैयारी चल रही है। मंदिर के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने कहा कि रथयात्रा का शहर में आषाढ़ शुक्ल द्वितीय तिथि यानी शुक्रवार को निकलेगा।

35 फीट के रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा विराजमान रहेंगे। रथयात्रा दोपहर एक बजे मंदिर से निकलेगा, जो गेवाल बिगहा, रायकाशी नाथ मोड, सिविल लाइन, कचहरी, जीबी रोड, केदारनाथ मार्केट, कोतवाली, गोलपत्थर, टिकारी रोड, बाटा मोड, स्वराजपुरी रोड, जयप्रकाश झरना होते हुए मंदिर में आकर संपन्न हो जाएगा। 

रथयात्रा को लेकर मंदिर के साथ-साथ रथ को फूल-माला से सजाया जा रहा है। जिससे रथ देखने के सुंदर लगे। रथयात्रा में इस्कान मंदिर सवाई मधुपुर के अध्यक्ष दयालु गौर शामिल रहेंगे। साथ ही दो कीर्तन मंडली भी शामिल रहेगी। रथ के साथ प्रसाद एवं धार्मिक पुस्तकों को भी वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी