कन्‍हैया कुमार ने कहा- हेलीकॉप्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच है इस बार की लड़ाई, देश को बचाने का है आंदोलन

रोहतास के करगहर में आयोजित किसान महापंचायत में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस क्रम में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस बार देश केा बचाने का यह आंदोलन है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 07:34 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 09:34 AM (IST)
कन्‍हैया कुमार ने कहा- हेलीकॉप्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच है इस बार की लड़ाई, देश को बचाने का है आंदोलन
महापंचायत में मंचासीन कन्‍हैया कुमार, योगेंद्र यादव व अन्‍य। जागरण

करगहर (रोहतास), संवाद सूत्र। जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU)  के पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों पर कृषि कानून थोपा जा रहा है। लेकिन उनके दबाने से आंदोलन दब नहीं सकता। किसान आंदोलन हेलीकॉप्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच का आंदोलन है। यह देश को बचाने का आंदोलन है। वे प्रखंड क्षेत्र के खडारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे।

डेढ़ सौ सांसद हैं अरबपति, वे क्‍या समझेंगे किसानों का दर्द

कन्‍हैया कुमार ने कहा कि किसानों को एमएसपी का दाम नहीं मिल रहा है। बिहार में  2006 से ही मंडी समाप्त है और पैक्स के माध्यम से खरीदारी की जा रही है। पैक्स अध्यक्ष केवल अपने रिश्तेदारों का अनाज खरीदते हैं।  कहा कि देश के कुल सांसदों में डेढ़ सौ सांसद अरबपति हैं। वे किसानों के दर्द को क्या समझेंगे। बिहार की धरती आंदोलन की जननी रही है। 1974 में भी बिहार की धरती से जेपी आंदोलन की शुरूआत हुई जिसने तब के पीएम का तख्तापलट कर दिया।

बिचौलिए मालामाल और किसान कंगाल

स्वराज किसान आंदोलन के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि हिंदुस्तान को बनाने का काम बिहार का मजदूर किसान करता है। लेकिन धान का कटोरा कहे जाने वाले क्षेत्र के किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं एवं किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। यादव ने 24 मार्च को पटना में आहूत किसान आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। बृजनंदन सिंह की अध्‍यक्षता में हुई किसान महापंचायत का संचालन श्रीराम राय ने किया। मौके पर पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह यादव, पूर्व जिला पार्षद उषा सिंह, हरियाणा किसान नेता मनदीप धनवान, दीपक, किसान सभा के प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, रघुनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जग नारायण प्रसाद गुप्ता,  सुग्रीव राम, रामचंद्र राम, जानकी भगत, भगत सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र नाथ राय, अनूप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। स्वागत पैक्स अध्यक्ष शरद चंद पप्पू एवं गोवर्धन सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी को संस्‍कारी नहीं लगते आज के बच्‍चे, कहा-पैर छूना तो भूल ही गए हैं

chat bot
आपका साथी