जदयू ने स्वैच्छिक सहयोग राशि का किया शुभारंभ

गया। जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर स्वैच्छिक सहयोग राशि जमा किए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिला के अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि जमा कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:50 PM (IST)
जदयू ने स्वैच्छिक सहयोग राशि का किया शुभारंभ
जदयू ने स्वैच्छिक सहयोग राशि का किया शुभारंभ

गया। जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर स्वैच्छिक सहयोग राशि जमा किए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिला के अनेक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि जमा कराई। यहां पर 1.10 लाख रुपये जमा हुए। सहयोग राशि जमा करने का यह कार्यक्रम अभी चलता रहेगा। जिला स्तर से जमा हुई राशि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भेजा जाएगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने सहयोग करने की इच्छा जताई। जदयू के साथियों से बैंक में चेक व ड्राफ्ट के माध्यम से सहयोग राशि लिया जाना है। गया जिला कोष संग्रह प्रभारी रणविजय कुमार सिंह ने कोष संग्रह के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मौके पर सांसद विजय कुमार, निवर्तमान एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व मंत्री विनोद प्रसाद, कृष्णनंदन यादव, अजय पासवान, शौकत अली, राजकुमार प्रसाद, राजू बरनवाल, डा. अरविद सिंह, युवा नेता रंधीर केसरी, श्रीकांत प्रसाद, राजू कसेरा, नरेश प्रसाद व अन्य उपस्थित हुए। सरिता देवी बनीं नगर प्रखंड सरपंच संघ की अध्यक्ष

गया। नगर प्रखंड के चूरी कचहरी में शनिवार को पंच एवं सरपंच संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता सरपंच प्रहलाद दास ने की। सर्वसम्मति सरपंच का अध्यक्ष सरिता देवी को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष नमिता देवी, सचिव विजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष गंगा शर्मा को मनोनीत किया गया। सभी सरपंचों ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। सीमा कुमारी, नवीन सिंह युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण पासवान, योगेंद्र यादव, रोहित कुमार, राहुल कुमार,कामता प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र चौधरी, दिलचन प्रसाद, विष्णु साव, मुकेश कुमार, सीताराम यादव सहित अन्य ने खुशी व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी