भभुआ में नया निर्देश नहीं आया तो पुरानी लिस्ट से हो सकता है पंचायत के मुखिया व सरपंच का चुनाव

पंचायत आम निर्वाचन 2021 अप्रैल से लेकर जून के बीच होने की संभावना है। जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। वर्तमान समय में बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष से पूर्ण करने वाले युवा युवतियों का नाम जोड़ा जा रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 04:26 PM (IST)
भभुआ में नया निर्देश नहीं आया तो पुरानी लिस्ट से हो सकता है पंचायत के मुखिया व सरपंच का चुनाव
भभुआ में नया निर्देश नहीं आया तो पुरानी लिस्ट से हो सकता है पंचायत के मुखिया व सरपंच का चुनाव

संवाद सहयोगी, भभुआ: जिले में संभवत: पंचायत आम निर्वाचन 2021 अप्रैल से लेकर जून के बीच होने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। वर्तमान समय में बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष से पूर्ण करने वाले युवा युवतियों का नाम जोड़ा जा रहा है तथा दोहरी प्रवष्टि वाले लोगों का नाम हटाने, तथा मृत व्यक्ति के नाम हटाने का काम हो रहा है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी पूर्व में सात चरण में चुनाव कराने के लिए आयोग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। वर्तमान समय में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 2020 में हुए विधानसभा आम निर्वाचन में प्रयोग हुए मतदाता सूची से ही पंचायत आम निर्वाचन 2021 होगा। ऐसे में अगर पुराने वोटर लिस्ट से चुनाव होता है तो जिले के 11 प्रखंडों में कुल 1109469 वोटर ही मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य आदि को चुनेेंगे। फिलहाल विधानसभा चुनाव में प्रयोग किए गए वोटर लिस्ट को प्रखंडवार तथा पंचायत वार विखंडन किया जा रहा है। अगर आयोग का नया निर्देश आता है तो 2021 में जोड़े गए नाम वाले भी चुनाव में वोट दे सकेंगे। फिलहाल में अभी 2020 में प्रकाशित वोटर लिस्ट से ही चुनाव कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वर्तमान समय में कैमूर जिले के चारों विधानसभा में 1109469 वोटर है।

जिसमें से 581780 पुरूष मतदाता, 527712 महिला मतदाता तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता है। हालांकि अगर 2021 में नए नाम जोड़े जाने के बावजूद अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं आता है, या नये मतदाता सूची से मतदान की प्रक्रिया नहीं होती है तो कई वोटर योग्यता होने के बावजूद अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि अभी आयोग के निर्देश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बढ़ाए या घटाए जा सकते है मतदान केंद्रों की संख्या 

पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर जिले में होने वाले चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाए या घटाए भी जा सकते है। लोकसभा के चुनाव के दरमियान कैमूर जिले में कुल 1206 मतदान केंद्र बनाए गए थे। लेकिन बिहार विधानसभा के चुनाव 2020 में कोविड के कारण बूथों को बढ़ाया गया। जिसमें कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1694 हो गई। अब पंचायत चुनाव में या तो मतदान केंद्रों की संख्या यथावत रहेगी। या आवश्यकता के अनुसार बढ़ाए घटाए जा सकते है।

11 प्रखंड में है 149 पंचायत 

कैमूर जिले में 11 प्रखंडों में कुल 149 पंचायत है। जहां मुखिया, बीडीसी सहित कई जगहों पर चुनाव होना है। वर्तमान समय में कैमूर जिले में 149 पंचायत है। 149 ग्राम कचहरी की संख्या है। 149 पंचायत में 1851 वार्ड तथा 186 पंचायत समिति की संख्या है। जिले में कुल 19 जिला पार्षद है। 

chat bot
आपका साथी