अनाज देने में अनियमितता पर गोदाम मैनेजर के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र खिजरसराय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 06:30 PM (IST)
अनाज देने में अनियमितता पर गोदाम  मैनेजर के खिलाफ किया प्रदर्शन
अनाज देने में अनियमितता पर गोदाम मैनेजर के खिलाफ किया प्रदर्शन

गया । प्रखंड के राज्य खाद्द निगम के गोदाम पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अनुमंडल अध्यक्ष वीगन शर्मा के नेतृत्व में डीलरों ने सोमवार को गोदाम मैनेजर द्वारा अनाज उठाव में अनियमितता बरते जाने को लेकर जोरदार हंगामा किया। डीलरों ने आरोप लगाया कि गोदाम मैनेजर द्वारा निर्धारित वजन से कम अनाज दुकान तक भेजा जाता है। सरकार के द्वारा डीलरों को बोरे के बराबर वजन का अनाज अतिरिक्त रूप से मुहैया कराया जाता है, लेकिन खिजरसराय प्रखंड के गोदाम मैनेजर द्वारा उस अनाज को संवेदक की मदद से कालाबाजारी कर ली जा रही है। इसके पूर्व भी डीलरों नेइसी मुद्दे को लेकर हंगामा किया था पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। इतना ही नहीं, लोदीपुर के डीलर सतेंद्र प्रसाद के दुकान में सोमवार को जब खाद्दान्न भेजा गया तो वजन करने पर 62 किलोग्राम कम अनाज पाया गया। संवेदक ने दूरभाष पर खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को सूचना दी। संवेदक ने बताया कि जिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम मैनेजर को बोरे के बराबर वजन का अनाज पूर्व से ही मिलता आ रहा है। इसके बावजूद गोदाम मैनेजर डीलरों को उक्त अनाज देने को तैयार नहीं हुए। पूरे दिन गोदाम से अनाज का उठाव बाधित कर दिया। डीलरों ने भी गोदाम मैनेजर की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बिना बोरे के वजन के बराबर अनाज मिलने तक विरोध करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सतेंद्र प्रसाद, देवेंद्र दास, संजय कुमार सहित कई डीलर उपस्थित थे।

गोदाम मैनेजर राजकुमार प्रसाद ने बताया कि हमें ऊपर से बोरे के वजन के बराबर अनाज नहीं मिलता है। मुख्य संवेदक के ड्राइवर के द्वारा भी कुछ अनाज की कालाबाजारी कर ली जाती है। इन्हीं कारणों से अतिरिक्त अनाज डीलरों को नही दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी