गायत्री परिवार ने बैठक कर मिशन पर की विस्तार से चर्चा

जागरण संवाददाता, गया : राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए नि:स्वार्थ भाव से समर्पित अखिल विश्व गायत्री पि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 09:43 PM (IST)
गायत्री परिवार ने बैठक कर 
मिशन पर की विस्तार से चर्चा
गायत्री परिवार ने बैठक कर मिशन पर की विस्तार से चर्चा

जागरण संवाददाता, गया : राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए नि:स्वार्थ भाव से समर्पित अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े चार जिले गया, नवादा, जहानाबाद एवं अरवल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। जिसका शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आए ब्रह्मावादिनी बहन काजल शर्मा,सुधा कुमारी एवं रीना पाटीदार ने किया। उद्घाटन गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल, अरुण कुमार, राधेश्याम श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इन जिलों से आए प्रतिनिधियों ने मिशन की गतिविधियों को विस्तार से बताया। गया के विश्वनाथ प्रसाद, नवादा के मनोज राय, अरवल के अरुण कुमार ने अपने अपने जिले की प्रगति पर प्रकाश डाला। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा काजल शर्मा, सुधा एवं रीना ने विश्वविद्यालय में नामाकन से लेकर पढ़ाई के बारे में बताया। चिन्मय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक मुकेश कुमार व कन्या जागृति मंडल की कार्यकर्ता निरमा कुमारी ने निश्शुल्क बाल संस्कारशाला की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राधेश्याम श्रीवास्तव ने लेखा के रख रखाव पर प्रकाश डाला। नेपाल अश्वमेध यज्ञ पर चर्चा आगामी 3 से 6 मार्च को नेपाल में होगा। जहां राष्ट्र के सर्वागीण विकास के लिए वीरगंज में हो रहे गायत्री परिवार द्वारा अश्वमेध यज्ञ में समय दान एवं भागीदारी पर चर्चा हुई। मंच का देखरेख जिला युवा प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ मंजीत और धन्यवाद ज्ञापन जैनेंद्र मालवीय ने किया।

chat bot
आपका साथी