Fire: रजहत गांव में धान के पुंज में आग लगने से हजारों के फसल जलकर हो गए राख

नवादा थाना क्षेत्र के रजहत गांव में सोमवार काे खलिहान में काट कर रखा धान के पुजं आग की लपटों में जलकर राख हो गया। हांलाकि किसान और ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 02:26 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 02:26 PM (IST)
Fire: रजहत गांव में धान के पुंज में आग लगने से हजारों के फसल जलकर हो गए राख
अग्निकांड में जल गए धान, किसान को नुकसान। जागरण।

नवादा, जेएनएन। नवादा थाना क्षेत्र के रजहत गांव में सोमवार काे खलिहान में काट कर रखा धान के पुजं आग की लपटों में जलकर राख हो गया। हांलाकि किसान और ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना के बाद मौके पर रजौली थाना में मौजूद दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना ने किसान का निवाला छींनकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।जानकारी के अनुसार  अकबरपुर थाना क्षेत्र के रजहत गांव में सोमवार की दोपहर खलिहान में आग लग गई । आग से हजारो का धान और पुआल राख हो गया। कड़ी मशक्कत कर दमकल पहुंच कर रजौली पुलिस ने आग बुझाया।पीड़ित किसान मो. मोनम ने घटना की सूचना अकबरपुर थाना को दिया । सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस दमकल गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में सफल रहा।पीड़ित मोनम ने बताया कि दो धान के पुंज जल गया।आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लगा पाया है।

chat bot
आपका साथी