बिहार: गया में हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे पासवान व सुशील मोदी

बिहार के गया में उस समय अफरतफरी मच गई जब कहा गया कि आंधी की चपेट में रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी का हेलीकॉप्‍टर आ गया है। लेकिन सुखद सूचना है कि दोनों सुरक्षित हैं

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 10:31 PM (IST)
बिहार: गया में हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे पासवान व सुशील मोदी
बिहार: गया में हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे पासवान व सुशील मोदी

गया, जेएनएन। बिहार के गया में उस समय अफरतफरी मच गई, जब बताया गया कि आंधी की चपेट में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी का हेलीकॉप्‍टर आ गया है। सूचना आते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों को सुरक्षित पाकर सबों की जान में जान आई। 

दरअसल आंधी के साथ बारिश के कारण केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के हेलीकॉप्टर को बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में मंगलवार दोपहर बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लगभग एक घंटे तक दोनों नेता हेलीकॉप्टर में ही सवार रहे। इस दौरान तीन क्रू मेंबर बाहर निकले और स्थिति का आकलन करने के बाद फिर से उड़ान हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान मोहनपुर में रोड शो करने के लिए जा रहे थे। तभी आंधी के कारण हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बगैर किसी पूर्व सूचना के खेत में हेलीकॉप्टर लैंड होने पर अफरातफरी मच गई। आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। सूचना पाकर बोधगया थाने की पुलिस भी बतसपुर पहुंची। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उड़ान भरने पर सभी ने राहत की सांस ली। इस कारण से बेलागंज में प्रस्तावित चुनावी सभा को कैंसिल करना पड़ा।

इस संबंध में गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बोधगया के बसतपुर में डिप्टी सीएम सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई थी। तेज आंधी के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी। दोनों सुरक्षित हैं और मौसम ठीक होने के बाद दोनों नेता उसी हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी