कैमूर में प्रेम प्रसंग के कारण शिक्षक पर चल गई थी गोली, नहीं मिला फरार प्रेमी जोड़ा, अब ये काम करेगी पुलिस

प्रेम प्रसंग में खूनी खेल होने की चर्चित घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों परिवारों (लड़के और लड़की के) में हिंसक जंग अब भी छिड़ी है। मगर इन सब के बीच पुलिस या घरवाले प्रेमी जोड़े को ढूंढ नहीं पाए हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:01 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:15 PM (IST)
कैमूर में प्रेम प्रसंग के कारण शिक्षक पर चल गई थी गोली, नहीं मिला फरार प्रेमी जोड़ा, अब ये काम करेगी पुलिस
शिक्षक गोलीकांड के आरोपितों की हो गई पहचान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, मोहनियां (कैमूर)। प्रेम प्रसंग में खूनी खेल होने की चर्चित घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों परिवारों (लड़के और लड़की के) में हिंसक जंग अब भी छिड़ी है। मगर इन सब के बीच पुलिस या घरवाले प्रेमी जोड़े को ढूंढ नहीं पाए हैं। इधर, इस मामले को लेकर शिक्षक समेत दो लोगाें को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाथपुर (दुल्हपुर) गांव में रविवार को हुए गोलीकांड में घायल शिक्षक ने आठ लोगों के विरुद्ध मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार की शाम प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई है। नामजद अभियुक्तों में दुल्हपुर गांव के नन्हकू राम के पुत्र हीराराम उर्फ तूफानी राम, स्व. लोकनाथ राम के पुत्र मनोज राम, स्व. घरभरन राम के पुत्र छविनाथ राम, छविनाथ राम के पुत्र राजेश कुमार, मनीष कुमार व राकेश कुमार, रघुनाथ राम के पुत्र अनिल कुमार और सुनील कुमार के नाम शामिल है।

शादी के तीन दिन पहले लड़की लेकर भागा प्रेमी

ज्ञात हो कि मोहनियां थाना क्षेत्र के हरनाथपुर (दुल्हपुर) गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर करीब डेढ़ माह से विवाद चल रहा था। गांव के प्रकाश प्रसाद के पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान लड़की की शादी तय हो गई। छेंका और तिलक की रस्म भी हो गई थी। 14 मई को शादी होने वाली थी। इससे तीन दिन पूर्व लड़का और लड़की फरार हो गए। इसके बाद लड़की के घर वालों ने मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें प्रकाश प्रसाद के पुत्र पर लड़की भगाने का आरोप था। घर वालों ने पुलिस से लड़की बरामद करने की गुहार लगाई थी।

लड़की नहीं मिली तो चला दी गोली

एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी में जब लड़की का पता नहीं चला तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान पर लड़की के स्वजन प्रकाश प्रसाद पर लड़की वापस बुलाने का दबाव बनाते रहे। वे बगल के गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रविवार की शाम प्रकाश प्रसाद गली में खड़े थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें निशाना बना कर गोलियां चलाई। जिससे प्रकाश राम घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी थी। प्रकाश राम का अनुमंडल अस्पताल में इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस संबंध में मोहनियां के थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि शिक्षक गोलीकांड में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सोमवार की शाम घायल प्रकाश प्रसाद ने थाना में दुल्लापुर गांव के आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके आलोक में अभियुक्तों के धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी