गया केंद्रीय कारा में बंदियों ने किया पाठ

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 10:13 PM (IST)
गया केंद्रीय कारा में बंदियों ने किया पाठ
गया केंद्रीय कारा में बंदियों ने किया पाठ

गया । पूजा-पाठ के लिए स्थान निर्धारित नहीं होती है। मन में श्रद्धा और ईश्वर पर विश्वास होना चाहिए। चाहे घर हो या फिर केंद्रीय कारागार। गया केंद्रीय कारागार में 25 बंदियों ने कलश स्थापना कर नवरात्र का पाठ किया। पूजन करने के लिए कारा प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कराई थी। नवरात्र करने वाले बंदियों में पप्पू कुमार, उत्तम कुमार, सुनील यादव, विक्की कुमार, हृदय शर्मा, रामजन्म सिंह, रामजतन मिश्रा, संदीप सिंह यादव, नवीन दुबे, इंदू मल्लाह, सोनू कुमार, रंजीत सिंह, अनुज सिंह, पिंटू महतो, मनोज यादव, दीना मिश्रा, पि्रंस कुमार, संदीप कुमार, विकेश कुमार, मोती लाल पटवा, बीरेंद्र शर्मा, प्रमोद तिवारी, राज कुमार राम एवं अमृता सिंह आदि शामिल हैं। दशहरा के मौके पर 76 महिला बंदी व बच्चों को नये कपड़े भी कारा प्रशासन ने उपलब्ध कराया है।

इधर, दशहरा पर्व को देखते हुए कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कर्मियों को सजग रहने का आदेश कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने दी है। रात्रि भ्रमण निरंतर गंभीरता से करने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध व मुलाकाती पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। कहीं से भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देते हैं, तो तुरंत कार्यालय को सूचना दें। सीसीटीवी पर बराबर निगरानी बनाए रखा जाए।

chat bot
आपका साथी