माल लदान व पार्सल बुकिंग में आगे निकला डीडीयू मंडल, दिसंबर माह 14.84 करोड़ की आय

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने दिसंबर 2020 में 14.84 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया की डीडीयू मंडल द्वारा दिसंबर माह में कई बेहतर कार्य किये गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 01:42 PM (IST)
माल लदान व पार्सल बुकिंग में आगे निकला डीडीयू मंडल, दिसंबर माह 14.84 करोड़ की आय
डीडीयू ने दिसंबर 2020 में 14.84 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की है।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद: पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू) ने दिसंबर 2020 में 14.84 करोड़ राजस्व की प्राप्ति की है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के पीआरओ राजेश कुमार ने बताया की डीडीयू मंडल द्वारा दिसंबर माह में कई  बेहतर कार्य किये गए हैं। मंडल के बिज़नेस डेवेलपमेंट यूनिट के बेहतर प्रयास के कारण मंडल द्वारा दिसंबर में माल लदान से 14.84 करोड़ के राजस्व का अर्जन किया गया जो दिसंबर, 2019 में मंडल द्वारा माल लदान से अर्जित राजस्व 6.20 करोड़ से 139 प्रतिशत अधिक है। डीडीयू मंडल द्वारा दिसंबर 2020 में माल लदान भी दिसंबर 2019 से 30 प्रतिशत अधिक रहा। 

मंडल के वाणिज्य विभाग के निरंतर प्रयास से दिसंबर 2020 में मंडल द्वारा पार्सल बुकिंग से 48.54 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया जो दिसंबर 2019 में पार्सल बुकिंग से अर्जित राजस्व 14.22 लाख से उल्लेखनीय रूप से 241 प्रतिशत अधिक है। पीआरओ ने बताया कि चार दिसंबर 2020 को डीडीयू मंडल द्वारा अपने निकटस्थ रेल मंडलों के साथ रिकॉर्ड 342 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान(इंटरचेंज) किया गया जो कि मंडल द्वारा एक दिन में किया अब तक का सर्वाधिक इंटरचेंज है।निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप कम समय में अधिक से अधिक मालगाड़ियों को परिचालित करने की क्षमता की ओर इंगित करती मंडल की यह बड़ी उपलब्धि है। बताया की 

13 दिसंबर 2020 को डीडीयू मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट से चार फुल रेक तथा एक मिनी रेक का लदान किया गया जो मंडल द्वारा एक दिन में किया गया अपना अब तक का सर्वाधिक  माल लदान है। 13 दिसंबर 2020 को किए गए माल लदान से लगभग 1.60 करोड़ के राजस्व का अर्जन हुआ जो डीडीयू मंडल द्वारा 1 दिन के माल लदान से प्राप्त अब तक का सर्वाधिक राजस्व है।

दिसंबर 2020 में मंडल के विभिन्न रेक पॉइंट से 948 वैगन धान तथा 84 वैगन राइस ब्रान का लदान किया गया। मंडल में इन उत्पादों के गत वर्ष दिसंबर 2019 में एक भी वैगन लोड नहीं हुए थे। खाद्यान्नों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साथ रेल राजस्व में वृद्धि की दृष्टि से मंडल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 13 दिसंबर 2020 को मंडल के सोन नगर रेक पॉइंट से 59 वैगन क्लिंकर का लदान किया गया। यह पहली बार है कि इस मंडल में क्लिंकर का लदान किया गया। बताया की मंडल के अंतर्गत मालगाड़ियों की औसत परिचालन गति 52.85 किमी प्रति घंटा रही जो पिछले वर्षों में इस गति की लगभग आधी हुआ करती थी। पूर्व मध्य रेल में विशेषकर धनबाद मंडल में त्वरित माल लदान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान करते हुए डीडीयू मंडल द्वारा दिसंबर 2020 में कुल 219 लांग हॉल मालगाड़ियों का संयोजन कर भेजा गया।

chat bot
आपका साथी