स्‍ट्रॉबेरी की खेती करने वाले औरंगाबाद के ब्रजकिशोर बने कृषक सम्राट, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिया सम्‍मान

औरंगाबाद के चिल्‍हकी बिगहा निवासी किसान ब्रजकिशोर मेहता को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कृषक सम्राट सम्‍मान से नवाजा है। राज्‍य में पहली बार स्‍ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती करने वाले ब्रजकिशोर के साथ शहद उत्‍पादन करने वाले रमेश रंजन भी सम्‍मानित।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 11:04 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 11:04 AM (IST)
स्‍ट्रॉबेरी की खेती करने वाले औरंगाबाद के ब्रजकिशोर बने कृषक सम्राट, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिया सम्‍मान
पटना में पुरस्‍कार प्राप्‍त करते ब्रजकिशोर मेहता। जागरण

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। जिले के चिल्हकी बिगहा निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद मेहता परिचय के मोहताज नहीं हैं। राज्‍य में पहली बार स्‍ट्रॉबेरी (Strawberry) की खेती कर उन्‍होंने एक नई इबारत लिखी। उन्‍हें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की ओर से कृषक सम्राट सम्मान रीजनल कैटेगरी मे महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्री अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। उनके साथ पटना निवासी रमेश रंजन को भी शहद उत्‍पादन को लेकर यह सम्‍मान मिला है।

अंबा के चिल्‍हकी में ब्रजकिशोर करते हैं स्‍ट्रॉबेरी की खेती

अंबा के चिल्हकी बिगहा गांव के खेतों में राज्य में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती कर ब्रजकिशोर ने  मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर  खींचा था। बिहार में उनके पहले प्रयोग ने जिले व जिले से बाहर के किसान को भी स्ट्रॉबेरी की ओर प्रेरित किया। अन्य राज्यों नागालैंड, उत्तर प्रदेश सहित राज्य के किसानों ने ब्रजकिशोर को आईकान मानकर उनसे स्ट्रॉबेरी लगाने का गुर सीखा। ब्रजकिशोर अपनी स्ट्राबेरी को कोलकाता, पटना, वाराणसी, रांची समेत अन्य स्थान पर सप्लाई करते हैं। ब्रजकिशोर मेहता स्ट्रॉबेरी की पैकिंग कर इसकी मार्केटिंग करते है। बिहार के कई जिलो में और अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, नागालैंड में किसानो को स्ट्रॉबेरी की ट्रेनिंग देकर उन्‍होंने स्‍ट्रॉबेरी की खेती शुरू कराई है।  

शहद उत्‍पादन कर रमेश बने प्रेरणास्रोत

रमेश रंजन मधु मक्खी पालन से जुड़े हुए हैं। व्यावसायिक स्तर पर शहद का उत्पादन करते हैं। बेहद छोटे स्‍तर से शुरुआत करते वाले रमेश रंजन वर्तमान में करीब 200-250 टन मधु का उत्पादन करते हैं। वे अपने मधु को महाराष्ट्र, केरला, तमिलनाडु सहित राज्यों में भेजते हैं।  पटना जिले के निवासी रमेश रंजन को महिंद्रा समृद्धि अवॉर्ड्स 2020 में एग्री आंत्रप्रेनोर कैटेगरी में राष्ट्रीय सम्मान  दिया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय पटना मे ट्रैक्टर सेल्स स्टेट हेड आशीष कुमार श्रीवास्तव, ट्रैक्टर सेल्स एरिया मैनेजर विकास कुमार एवं महिंद्रा कृषि ई के रीजनल मैनेजर सुनील मधेशिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्‍हें यह सम्‍मान दिया गया। पुरस्कार मिलने से ब्रजकिशोर खुश हैं। कहते हैं कि उनका हौसला ब़ढा है। 

chat bot
आपका साथी