बंगाली समाज की महिलाओं ने खेली सिंदूर से होली

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 02:37 AM (IST)
बंगाली समाज की महिलाओं ने खेली सिंदूर से होली
बंगाली समाज की महिलाओं ने खेली सिंदूर से होली

गया । शहर के दुर्गाबाड़ी में विजयादशमी के दिन मंगलवार को मां दुर्गा की विदाई के समय सिंदूर की होली खेली। इसमें बंगाली समाज के साथ अन्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। बंगाली समाज में मां दुर्गा का आगमन ससुराल से मायके आना माना जाता है। इसलिए उनका स्वागत बेटी की तरह किया जाता है। सप्तमी से विजयादशमी तक पूरा उत्सवी माहौल रहता है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की विदाई ठीक उसी तरह होती है जैसे विवाहित बेटी की मायके से होती है।

बंगाली समाज की महिलाएं उस दिन सुंदर परिधान में मां की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित करती हैं। फल एवं पुष्प भी अर्पित करती हैं। महिलाएं एक-दूसरे की मांग से लेकर गाल, नाक एवं ललाट में भी सिंदूर लगाती हैं। इस दौरान पति की दीर्घायु की भी कामना करती हैं। विशेष प्रसाद से मां का मुंह मीठा करती हैं। विशेष प्रसाद दही, चूड़ा, गुड़, पेड़ा एवं बुंदिया मिलाकर बनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी