औरंगाबाद: न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ताओं ने अपनी बेटियों संग ली सेल्फी, इंटरनेट पर किया शेयर

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। सेल्फी वीथ कार्यक्रम के तहत जिला जज मनोज कुमार तिवारी से लेकर वैसे न्यायिक पदाधिकारी पैनल अधिवक्ता एवं कर्मचारियों ने जिनकी बेटियां हैं वे अपनी पुत्रियों के साथ सेल्फी खिंचवाया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 06:36 PM (IST)
औरंगाबाद: न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ताओं ने अपनी बेटियों संग ली सेल्फी, इंटरनेट पर किया शेयर
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद की तस्वीर जहां मनाया गया बालिका दिवस

 जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सेल्फी वीथ डाउटर कार्यक्रम चलाया गया। व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। सेल्फी वीथ कार्यक्रम के तहत जिला जज मनोज कुमार तिवारी से लेकर वैसे न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं कर्मचारियों ने जिनकी बेटियां हैं वे अपनी पुत्रियों के साथ सेल्फी खिंचवाया और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के ग्रुप के अलावा इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। 

बेटियों के साथ की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर हुईं शेयर

पूरे दिन इस मुहिम के तहत बेटियों के साथ की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया गया। जिला जज ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में बालिकाओं एवं महिलाओं को विशेष अधिकार दिया गया है। अब किसी भी स्थिति में बालिकाएं बालकों अथवा लड़कों से कम नही हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने बालिकाओं को पैतृक संपत्ति में लड़कों के बराबर अधिकार दिया है। कुछ मामले में बालिकाओं का अधिकार लड़कों एवं पुरुषों की तुलना में विशेष है। आपात स्थिति में महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दिए गए हैं। नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जिला जज ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अब थोड़ा जागरूक होने की जरूरत है। 

विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग, लेखन एवं संगीत प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग, लेखन एवं संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। जिला जज ने बताया कि आगामी 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। जिले के लोग इस अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक अपने लंबित वादों का निष्पादन कराएं। त्वरित न्याय मिलेगा। बताया कि 12 फरवरी तक चेक बाउंस पारिवारिक मामले के अलावा अन्य सुलहनीय मामलों का निष्पादन कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रण शंकर, पैनल अधिवक्ता अभिनंदन कुमार, सतीश कुमार स्नेही मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी