10वीं की छात्रा से दिव्यांग लड़के ने किया था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

एक दिव्यांग युवक ने दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसने बेहोश छात्रा को बस स्टैंड के पास फेंक दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 03:26 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 06:30 PM (IST)
10वीं की छात्रा से दिव्यांग लड़के ने किया था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
10वीं की छात्रा से दिव्यांग लड़के ने किया था दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

गया [जेएनएन]। दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक अभिनव यादव उर्फ मंटू दोनों पैर से दिव्यांग है और उसे छात्रा का प्रेमी बताया गया है।

पुलिस ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इंकार करते हुए आरोपी मंटू का मेडिकल परीक्षण करा उसके घर से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। वहीं दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरक्षणी बस स्टैंड के समीप सोमवार देरशाम दसवीं की एक छात्रा अचेतावस्था में पाई गई थी। स्थानीय लोगों ने उसे थाने ले जाकर पुलिस को सौंपा था। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताते हुए बताया गया था कि उसे एक टेंपो चालक स्टैंड पर छोड़ फरार हो गया है।

पुलिस ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पीड़ित छात्रा भदेजा गांव के नेशनल हेराल्ड पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा बताई गई थी। वह विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में हिस्सा लेकर देरशाम घर लौट रही थी।

इसी दौरान वह स्टैंड पर बेहोश पाई गई थी। पुलिस ने होश में आने पर छात्रा से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कथित दुष्कर्म के आरोपी अभिनव यादव उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर लिया।

डीआइजी सौरभ कुमार ने बताया कि सिटी एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, वजीरगंज कैंप डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह सहित कई थानों के एसएचओ व पुलिसकर्मियों ने सोमवार देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

बताया गया कि आरोपी दिव्यांग युवक ने पीड़ित छात्रा को उसके स्कूल से टेंपो से विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड मोहल्ला लाकर बाईपास स्थित सुनील सिन्हा की चाऊमीन की दुकान पर दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बस स्टैंड के पास छोड़ फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंटू वजीरगंज थाने के हमजा गांव का रहने वाला है। वह अपने चाचा मिथिलेश के स्वामी सहजानंद कॉलोनी स्थित घर पर रहकर पढ़ाई करता है। मंटू जिले के एएन कॉलेज का बीए पार्ट-1 का छात्र बताया गया है।

chat bot
आपका साथी