विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

गया। शहर के विभिन्न स्थलों पर विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 10:03 PM (IST)
विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती
विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

गया। शहर के विभिन्न स्थलों पर विभिन्न संगठनों द्वारा रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंति धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्थानीय गांधी मंडप में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी देव नारायण सिंह ने की। लोगों ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके विधवाओं को मुख्यमंत्री के सौजन्य से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना सराहनीय कदम है। लेकिन उनके आश्रितों जैसे उत्तराधिकारियों को सम्मानित न करना अपमान के सम्मान है। इस मौके पर भानु प्रकाश, रंजीत नारायण सिंह, मनोज कुमार, डब्लू कुमार, राजेश मालाकार, विजय कुमार चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डा. रामपरिखा सिंह, सत्येन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र पाठक, नंद किशोर शर्मा, अजीत प्रसाद अग्रवाल, विजय कुमार आदि लोग शामिल थे।

वहीं सिंगरा स्थान स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में रणबांकुरे वीर योद्धा कुंवर सिंह की प्रतिमा पर लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर कुंवर साहेब की जयंति मनाई। कार्यक्रम के दौरान युवा लोजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, अजय कुमार, पुकार सिंह, समाजसेवी रामजीवन सिंह, संजय सिंह, मोहित कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आदि लोगों ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं राजेन्द्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंति धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह ने की। कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबू साहेब के साहसी कार्यो पर चर्चा की। इस मौके पर बाबू लाल सिंह, विद्या शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, ओंकार नाथ सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, शिव चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार निराला,, मदीना खातून, मो. खैरुद्दीन, ब्रजेश राय, संजय कुमार पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।

शहर के नवागढ़ी मोहल्ला में युवा राजपुताना बिहार संगठन की ओर से बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंति मनाई गई। संगठन के युवाओं ने बाबू साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता को याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छोटू सिंह, गौरव राजपूत, चंदन सिंह, नितिन कुमार, सूरज सिंह, रौशन कुमार सिंह, आयुष सिंह, चुनचुन सिंह, ¨रकू सिंह, वीरू सिंह, सोनू सिंह, बाबू भाई, कौशल सिंह, गोल्डेन सिंह, विक्की सिंह, मनीष सिंह, कुंदन सिंह, गौरव सिंह, नीरज सिंह, पवन सिंह सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

वहीं चंद्रशेखर जनता कॉलेज के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंति मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मो. अख्तर ने की। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह की वीरता, देशभक्ति, कर्मठता एवं बलिदान की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. अनूप कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. रामचंद्र सिंह, दीपक सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मोहन प्रसाद वर्मा, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. विनय कुमार चौहान, प्रो. रामजी प्रसाद, डॉ. अमर सिंह सिरमौर आदि लोग उपस्थित थे।

संवाद सूत्र, वजीरगंज (गया) :

प्रखंड काग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार ने की। जिसमें राकेश कुमार, गोविन्द यादव, तपेश्वर पुरी, दिनेश यादव, प्रदीप माझी एवं अन्य लोगों ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी