रोहतास: 65 कोरोना के नए मरीज, 75 संक्रमित स्वस्थ, संक्रमितों की संख्या घटकर हुई 223

जो सक्रिय मरीज हैं उसमें से दो को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। सबसे अधिक डेहरी में 71 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर सासाराम है जहां 69 लोग संक्रमित हैं। जानिए पूरी बात...

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 03:47 PM (IST)
रोहतास: 65 कोरोना के नए मरीज, 75 संक्रमित स्वस्थ, संक्रमितों की संख्या घटकर हुई 223
कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वैरीअंट की संकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन बुधवार को भी कमी आई। संक्रमित से स्वस्थ होने वाले की संख्या अधिक रही। 24 घंटे के दौरान जिले में जहां 65 नए संक्रमित मिले, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 75 रही। जिसके यहां पर बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 233 घटकर 223 हो गई है। फिलहाल जो सक्रिय मरीज हैं, उसमें से दो को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। सबसे अधिक डेहरी में 71 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर सासाराम है, जहां 69 लोग संक्रमित हैं।

आज 4938 सैंपल की जांच

सिविल सर्जन डा. अखिलेश कुमार की माने तो आज 4938 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 65 सैंपल में कोरोना का लक्षण मिला है। गंभीर रूप से बीमार दो संक्रमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मरीजों में से 213 रोहतास व 10 दूसरे जिले के शामिल हैं। सासाराम, डेहरी समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी 116 यात्रियों की जांच की गई।

18 जनवरी : सैंपल जांच रिपोर्ट

कुल सैंपल जांच : 4938

एंटीजन जांच : 3431

आरटीपीसीआर जांच : 1497

ट्रूनाट जांच : 00

आरटीपीसीआर प्राइवेट : 10

रेलवे स्टेशन : 116

कुल नये पाजीटिव : 65

स्वस्थ हुए : 75

होम आइसोलेशन : 221

प्रखंडवार कोरोना संक्रमित

प्रखंड     नए मरीज     सक्रिय

अकोढ़ीगोला 01   02

बिक्रमगंज 00    02

चेनारी 01    02

दावथ 00    03

डेहरी 25     71

दिनारा 03     06

काराकाट 00    02

करगहर 01    10

कोचस 00     00

नासरीगंज 00    12

नोखा 08    13

नौहट्टा 01    08

रोहतास 01    04

राजपुर 00    02

सासाराम 20    69

शिवसागर 01     04

सूर्यपुरा 01    03

संझौली 01     01

तिलौथू 00     01

दूसरे जिले के संक्रमित : 10

chat bot
आपका साथी