आजाद पार्क में 501 कन्याओं का पूजन

पेज - फोटो - 05 जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 07:40 PM (IST)
आजाद पार्क में 501 कन्याओं का पूजन
आजाद पार्क में 501 कन्याओं का पूजन

गया । शहर के आजाद पार्क में रविवार को सेवा भारती द्वारा 501 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, खनन मंत्री ब्रज किशोर विंद, चिकित्सक डॉ. अभय सिम्बा, सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कन्या पूजन के कार्य काफी प्रभावकारी है। वहीं, उपाध्यक्ष ने कहा कि सेवा भारती द्वारा गया में 27 वर्षो से वंचित वर्ग की बहनों के बीच सेवा के कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि कन्या पूजन देवी पूजन के समान है। यह एक प्रकार का कन्या रक्षा का संकल्प है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के समाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों का सशक्तीकरण कर एक मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण करना है। सेवा भारती द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, व्यवसायिक प्रशिक्षण, बाल कल्याण सहित कई कार्य किया जा रहा है, जो समाज के हित में है। मौके पर संजय वर्णवाल, प्रेम प्रकाश पवन, विक्की वर्णवाल, डॉ. प्रदीप कुमार दास, राजेश कुमार, उमेश कुमारी, मुकेश सिन्हा, रूपेश कुमार, बब्लू बारिक, प्रमोद कुमार भदानी, कुंदन कुमार, कृष्णकांत सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी