2 दिन के कड़ाके की धूप के बाद गया में मूसलाधार बारिश, मिली गर्मी से राहत, नवादा ज़िले में कुछ ऐसा दिखा नज़ारा

गया में पिछले 2 दिनों से कड़ाके की धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के मौके पर मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। नवादा जिला मुख्यालय में कभी तेज तो कभी बहुत मामूली वर्षा हो रही है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2022 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 12:46 PM (IST)
2 दिन के कड़ाके की धूप के बाद गया में मूसलाधार बारिश, मिली गर्मी से राहत, नवादा ज़िले में कुछ ऐसा दिखा नज़ारा
गया में मूसलाधार बारिश के बाद गर्म मौसम से मिली राहत

 जागरण संवाददाता, गयाः गया में पिछले 2 दिनों से कड़ाके की धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। 2 दिनों के बाद शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के मौके पर मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी तरफ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर उपवास में रहे व्रतियों को भी बहुत राहत मिली है। साथ ही किसानों को भी इस मूसलाधार बारिश से धान की फसल में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है गया में कितना एमएम बारिश हुई है। लेकिन पिछले एक घंटा से यहां मूसलाधार बारिश हो रही है।

नवादा जिले के मेसकौर में बारिश के बाद जलजमाव। करीब आधा घण्टा तक वर्षा हुई है।

नवादा जिले में आज सुबह से वर्षा हो रही है

नवादा में आसमान बादलों से ढका हुआ है। जिला मुख्यालय समेत कई प्रखंडों में रह-रहकर बूंदाबांदी हो रही है। जिला मुख्यालय में कभी तेज तो कभी बहुत मामूली वर्षा हो रही है। केवीके, कौआाकेल के मौसम विज्ञानी डा. रौशन कुमार ने कहा कि पूर्वानुमान में अगले तीन चार दिनों तक हर दिन वर्षा होने का अनुमान है। करीब 40 एमएम तक वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। आज वर्षा होने से तापमान नीचे आया भी है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

शेखपुरा बाजार में वर्षा के दौरान नजारा

नवादा जिले के नरहट प्रखंड स्थित शेखपुरा बाजार में वर्षा के दौरान नजारा। वर्षा होने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों में खुशी है। वर्षा नहीं होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। अनेक जगहों पर पानी का लेयर भी नीचे गया है। यदि चार-पांच दिनों तक अच्छी वर्षा हो जाती है तो भूजल स्तर भी सुधरेगा। खेती में हरियाली भी आएगी। आम जनजीवन को गर्मी से निजात भी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी