दुर्गापूजा पर रहेगी डांडिया की धूम

जागरण संवाददाता, गया : दुर्गापूजा पर यहां डांडिया की धूम रहेगी। इसको लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:14 AM (IST)
दुर्गापूजा पर रहेगी डांडिया की धूम
दुर्गापूजा पर रहेगी डांडिया की धूम

जागरण संवाददाता, गया : दुर्गापूजा पर यहां डांडिया की धूम रहेगी। इसको लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। माहुरी मंडल में महिलाएं सुबह और शाम को अभ्यास कर रही हैं। फिटनेस एंड एएस डांस ग्रुभी के बैनर तले यह अभ्यास चल रहा है। नवरात्र में इसकी विशेष झलक देखने को मिलेगी। संस्था के संचालक सागर डायस पिछले कई दिनों से 300 महिलाओं को डांडिया के तरीके बता रहे हैं। उन्हें अलग-अलग ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डांडिया के प्रशिक्षण के लिए निश्शुल्क कैंप लगाया गया है, जो 11 अक्टूबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी