हथियार के बल पर दो युवकों को किया अगवा

संवाद सूत्र, डोभी : डोभी-चतरा मार्ग पर कोठवारा बाजार से शुक्रवार शाम को एक बोलेरो पर सवार अज्ञात लोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:03 PM (IST)
हथियार के बल पर दो 
युवकों को किया अगवा
हथियार के बल पर दो युवकों को किया अगवा

संवाद सूत्र, डोभी : डोभी-चतरा मार्ग पर कोठवारा बाजार से शुक्रवार शाम को एक बोलेरो पर सवार अज्ञात लोगों ने दो युवक को उठाकर साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो पर करीब पांच लोग सवार थे और उसके आगे-पीछे बाइक पर दो-दो लोग सवार साथ थे। अचानक इस घटना से बाजारवासी दहशत में हैं।

जानकारी के अनुसार, लेम्बोगढा निवासी योगेंद्र दास और शिवरतन दास कोठवारा बाजार में निजी मार्केट का निर्माण करवा रहा था। निर्माण स्थल पर अचानक एक बोलेरो आकर रुका और हथियार का भय दिखाकर दोनों को उठाकर डोभी की ओर ले गया। थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना थाना में नहीं है।

chat bot
आपका साथी