केन्द्रीय कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग की हुई समीक्षा

गया। केन्द्रीय कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा हेतु गुरुवार को बोधगय

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 08:07 PM (IST)
केन्द्रीय कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग की हुई समीक्षा

गया। केन्द्रीय कार्यालयों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा हेतु गुरुवार को बोधगया में संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति की बैठक आयोजित की गई। होटल बोधगया रेसिजेंसी में आयोजित उक्त बैठक में डाक विभाग, भारतीय रेल व भारतीय खाद्य निगम के कार्यालयों के कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सांसद डा. सुनील बलिराम गायकवाड ने की। बैठक में समिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद वशिष्ट नारायण सिंह भी शामिल थे। सांसद द्वय ने उपरोक्त तीनों विभाग के अधिकारियों को राजभाषा को बढ़ावा देने के संबंध में समुचित मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हम सब के लिए गरिमा है। इसका उपयोग कर बढ़ावा दें। बैठक में गया के प्रधान डाक घर, गया रेलवे जंक्शन और भारतीय खाद्य निगम के जिला कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग की समीक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से की गई। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिवालय की राजभाषा अधिकारी अभिलाषा मिश्रा ने की। बैठक में समिति सचिवालय के निखिल अरोड़ा व नीरजा के अलावे खाद्य, रेल व डाक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सुचारू एवं व्यवस्थित रूप आयोजन व संयोजन भारतीय खाद्य विभाग द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी