प्रखंड के 15 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट

मोतिहारी। चकिया प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायतों में से 15 पंचायतों में कृषि साख सहयोग सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार पको वोट डाले जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:15 PM (IST)
प्रखंड के 15 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट
प्रखंड के 15 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट

मोतिहारी। चकिया प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायतों में से 15 पंचायतों में कृषि साख सहयोग सहयोग समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार पको वोट डाले जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रशिक्षु बीडीओ पूजा कुमारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 50 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 56 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतदाता बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर करेंगे। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स के मतदाताओं की संख्या 29 हजार 9 सौ 76 है। सभी मतदान केन्द्रों पर एक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही भयमुक्त मतदान के लिए पांच सेक्टर बनाये गए। जिसमें पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। 15 गश्ती दल का गठन किया गया है। हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य तीन पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया की सभी मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील के श्रेणी में रखा गया है। वही शेखी चकिया मतदान केंद्र संख्या 17, 17क एवं 17 ख पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। निर्वाचन पदाधिकारी पूजा कुमारी ने सभी मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता निíभक होकर मतदान में भाग लें। भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय है। बता दें कि प्रखंड में कुल 18 पंचायत है। जिसमें से कुअवा व बैशाहा पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य निíवरोध चुन लिए गए। वही चितावनपुर पैक्स का चुनाव कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी