मधुबनी घाट में एक हजार लोगों को विहिप ने कराया भोजन

मोतिहारी । विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंगदल ने बाढ से पीड़ित लोगो के बीच सेवा कार्य आरंभ कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 11:02 PM (IST)
मधुबनी घाट में एक हजार लोगों को विहिप ने कराया भोजन
मधुबनी घाट में एक हजार लोगों को विहिप ने कराया भोजन

मोतिहारी । विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंगदल ने बाढ से पीड़ित लोगो के बीच सेवा कार्य आरंभ किया है। इस कड़ी में सदस्यों ने मधुबनी घाट के बांध शरण लिए तकरीबन एक हजार विस्थापित लोगो के बीच भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ पीड़ित परिवारो को भोजन कराया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विहिप के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। विहिप सेवा का सबसे बड़ा संगठन है। बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों का भी हमने देश और विदेशो मे भी सेवा किया है और बाढ से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचने और उनकी सेवा के लिए देश सहित चंपारण के हमारे कार्यकर्ता दिन रात लगे है। वहीं विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार और जिला सह मंत्री ईं. ऋषभ रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि विहिप का मूल मंत्र सेवा सुरक्षा संस्कार है। इसी भाव को लेकर हम सभी पीड़ितों की सेवा कर रहे है। मौके पर बजरगदल के अभिनव पांडे,मनीष मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, शशि राज, अभिनीत राज, अंकुश पटेल, अमन कुमार, सांतनु श्रीवास्तव, प्रीतम, कृषण, सूरज, आलोक, रंजन, मोहित वर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी