ताड़ी जब्त, आठ गिरफ्तार

पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर ताड़ी जब्त किया।

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 03:02 AM (IST)
ताड़ी  जब्त, आठ गिरफ्तार

मोतिहारी। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर ताड़ी जब्त किया है। आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि नगर थाना की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के मजुराहां निवासी रंजीत ¨सह को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्पाद विभाग ने फेनहारा व मधुबन में छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा है। 20 लीटर ताड़ी के साथ फेनहारा थाना के मनकरवा गांव निवासी सीताराम पासवान को गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में दरोगा संजय कुमार ¨सह व कुलवंत कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी