किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश

मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के जगीराहा गांव में शनिवार की शाम एक किशोरी के साथ हथियार

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 01:33 AM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 01:33 AM (IST)
किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश
किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश

मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के जगीराहा गांव में शनिवार की शाम एक किशोरी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया। हवस के भूखों ने लड़की द्वारा विरोध किए जाने पर उसे चाकू मार जख्मी कर दिया। बाद में पुत्री को बचाने आई मां पर भी हमला कर दिया। हमले में जख्मी मां-बेटी की चिकित्सा सदर अस्पताल में चल रही है। इस सिलसिले में किशोरी ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम वह घर पर अकेली थी। उसी समय ग्रामीण नौशाद आलम, म. एकलाख घर में घुस गए व हथियार का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल करने पर उसकी मां बाजार से जब घर पर पहुंची तो उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घर में उसके शादी के लिए रखे 20 हजार का आभूषण व 25 हजार नकदी भी लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी