नाव की व्यवस्था का लिया जायजा

मोतिहारी । लगातार हो रही बारिश के कारण संभावित बाढ़ को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:23 PM (IST)
नाव की व्यवस्था का लिया जायजा
नाव की व्यवस्था का लिया जायजा

मोतिहारी । लगातार हो रही बारिश के कारण संभावित बाढ़ को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा ने नाव की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र भ्रमण भी किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक विशुनपुरवा सहित अन्य जगहों पर सबसे पहले बाढ़ दस्तक दे देती है। सिकरहना नदी के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए बाढ़ से बचाव व लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने को लेकर नाव की व्यवस्था की जा रही है। नाव ठीक हो इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अचानक आई बाढ़ के चलते समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसलिए बाढ़ आने से पूर्व ही जनता की सुरक्षा को लेकर समुचित व्यवस्था की जा रही है। सिकरहना नदी के किनारे बसा यह वार्ड सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आ जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी