पूर्वी चंपारण में पुलिस अभिरक्षा में बंदी की मौत, आक्रोशित स्वजन सड़क पर उतरे

पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी था मृतक सुदामा मुखिया। पुलिस ने उसे चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 11:03 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 11:03 AM (IST)
पूर्वी चंपारण में पुलिस अभिरक्षा में बंदी की मौत, आक्रोशित स्वजन सड़क पर उतरे
बंदी की मौत से उसके स्वजन आक्रोशित हैं। फोटो: जागरण

मोतिहारी, जासं। शहर के निकटवर्ती मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुदामा मुखिया की गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सुदामा को 25 सितंबर को पुलिस ने सात लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने के बाद उस शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके स्वजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी