सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

नगर परिषद मोतिहारी द्वारा नगर भवन के मैदान में कांवरियों की सेवा हेतु एक टेंट शिविर का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:00 PM (IST)
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

मोतिहारी। नगर परिषद मोतिहारी द्वारा नगर भवन के मैदान में कांवरियों की सेवा हेतु एक टेंट शिविर का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने किया। उक्त पंडाल में ही सेवा दिवस के रूप में मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ।जिसमें जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ. अतुल कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल मोतिहारी के चिकित्सकों ने अपनी मुफ्त सेवा दी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ¨सह ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री जीवन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जानकारी दी। जिसमें 23 सितंबर 2018 से 10 करोड़ गरीब परिवारों को एक कार्ड उपलब्ध कराए जाने के साथ हेल्थ कार्ड के माध्यम से 05 लाख तक के खर्च वाली बीमारी का इलाज देश के किसी भी स्थान पर मुफ्त में हो सकने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पर्यटन मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विदित हो कि नगर परिषद मोतिहारी द्वारा लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर में पांच दिनों तक कांवरियों के ठहरने, भोजन और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस अवसर पर विधान पार्षद बबलू गुप्ता, मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी, उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव, जिला महासचिव भाजपा डॉ. लालबाबू प्रसाद, नगर पार्षद सह जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहीबुल हक, प्रवक्ता भाजपा संजीव ¨सह, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा प्रकोष्ठ भाजपा भोला गुप्ता,नगर पार्षद सह मीडिया प्रभारी मोतिहारी लोकसभा गुलरे•ा शह•ाद, जिलाध्यक्ष मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ भाजपा प्रयाग सहनी, जिलाध्यक्ष नगर निकाय प्रकोष्ठ भाजपा मदन मोहन मिश्र, नगर पार्षद मदन ¨सह,विजय कुमार जायसवाल, हरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, श्यामल कुमार, पार्षद प्रतिनिधि राजा खान, हरीश कुमार, भाजपा नेता अरुण यादव उपस्थित थे।

इधर भाजपा नगर उत्तरी मंडल द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत आज कोल्हुअरवा वार्ड संख्या-01 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार राधामोहन ¨सह ने एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री ¨सह ने शिविर में उपस्थित गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बातें रखीं। मौके पर पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार प्रमोद कुमार विधान पार्षद बबलू गुप्ता, •िाला महामंत्री भाजपा डॉ.लालबाबू प्रसाद,जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल ह़क,जिलाध्यक्ष आईटी सेल भाजपा पंकज सिन्हा,अध्यक्ष भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल योगेंद्र प्रसाद,प्रवक्ता भाजपा संजीव ¨सह,नगर पर्षद सह मीडिया प्रभारी भाजपा मोतिहारी लोक सभा,महामंत्री मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल विनोद कुमार,नगर पार्षद चंदन ¨सह,राजा खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।चिकित्सा शिविर में सीएस डॉ0बी0के0¨सह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित मरी•ाों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच मुफ्त दवा का वितरण किया। नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने किया। उद्घाटन सत्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लघु ़िफल्म का प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन, नई दिल्ली के सौजन्य से जन शिक्षण संस्थान, मोतिहारी के प्रशिक्षणार्थियों के बीच एक सौ सिलाई मशीन का वितरण श्री ¨सह ने किया। मौके पर पर्यटन मंत्री,बिहार सरकार प्रमोद कुमार, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ. अतुल कुमार, •िाला कृषि पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह, हरमेश ¨सह-प्रांतीय अध्यक्ष हरियाणा, पुरुषोत्तम लाल खंडेलवाल-प्रांतीय अध्यक्ष-राजस्थान, मनोज कुमार ¨सह, प्रांतीय सचिव सहित अन्य लोग बतौर अतिथि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी